लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के कुजरा देवी मंडप में भव्य पूजन, अखंड हरिकीर्तन और भंडारा का समापन हुआ। आयोजन समिति के लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव और सोहन साहू ने बताया कि कुजरा स्थित देवी मंडप में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन भर भव्य रूप से पूजन के उपरांत अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में सनानती भक्त शामिल हुए। समिति के अधिकारियों ने बताया कि इस शुभ अवसर पर आसपास के गांव के सभी क्षेत्रों से देवी मंडप पर आस्था रखने वाले हजारों ग्रामीणों ने पूजा करके प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने देवी मंडप पर आस्था रखते हुए पूजन और अखंड हरिकीर्तन में भाग लिया। हजारों भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समिति के लाल रवि नाथ शाहदेव, लाल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.