लोहरदगा, जनवरी 25 -- कुडू, (लोहरदगा) प्रतिनिधि।रविवार की सुबह दोनों पक्षों में लाठी, डंडा, धारदार हथियार का उपयोग करते हुए एक-दूसरे पर जमकर हमला किया गया। एक दूसरे पक्षों पर कई प्रकार के आरोप लगाए गए। हालात तब और अधिक बिगड़ गया, जब इस मारपीट में घायल जमाल अंसारी और उसका बेटा कमरूल अंसारी की अस्पताल में मौत हो जाने की अफवाह गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग काफी उग्र हो गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर सड़कों पर उतर आए। कुछ ही पलों में पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ईंट-पत्थर चले, लाठियां बरसीं, जो सामने आया उसे पीटा गया और वाहनों में तोड़-फोड़ की गई। अफवाहों ने फिर भड़काया माहौल, एसपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा।घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने गांव पहुंचकर स्वयं मोर्चा संभाल लिया। ...