मेरठ, अप्रैल 20 -- शुक्रवार रात मेरठ सहित वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी से व्यापक नुकसान पहुंचा है। शनिवार को दिन में आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। हालांकि आज भी वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी एवं हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। आद्रता का स्तर बढ़ने और तेज धूप से उमस की मार पड़ेगी। इससे असहनीय गर्मी की स्थितियां बन सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 34 एवं 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंधी-बारिश से दिन में पारा सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। रात में तापमान सामान्य रहा। शुक्रवार के सापेक्ष दिन में 3.2 एवं रात में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम पूरी ...