फतेहपुर, मई 5 -- फतेहपुर। बीते कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद फिर से तापमान चढ़ता जा रहा है। रविवार को भी सूरज निकलते ही गर्मी ने अपना असर दिखाया। 10 बजते बजते गर्म हवाओं ने भी अपनी दस्तक दे दी। दोपहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के ऊपर पहुंच गया, जबिक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर क्षेत्र में अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी। जिससे लोगों को गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है। नगर पालिका द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ अभी तक नहीं संचालित करा पाया। भीषण गर्मी में लोगों को गला तर करने के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं विभिन्न समाजसेवी संगठनों की की संवेदनाएं शून्य नजर आ रही हैं। शहर का आधुनिकीकरण होने के चलते सड़क किनारे लोगों का गला तर करने वाले हैंडपंपों को या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.