शामली, मार्च 31 -- ईद के अवकाश में भी वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी विभागों में करोड़ों का लेनदेन हुआ। ट्रेजरी एवं अन्य कई विभाग देर रात तक खुले रहे। आखरी दिन जहां कई परियोजनाओं का अटका बजट रिलीज हुआ वहीं खर्च न कर पाने के कारण कई विभागों को करोड़ों रूपये वापस करने पड़े है। ट्रेजरी ने वित्तीय वर्ष में सभी विभागों के बिल के रूप में दो करोड़ रुपये रिलीज किए। इसके अलावा लोकनिर्माण विभाग ने 40 करोड़ रुपये वापस किए। इस बार वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिन सरकारी अवकाश रहा है। 30 मार्च को रविवार और 31 में सोमवार को ईद का सार्वजनिक अवकाश था लेकिन वित्तीय वर्ष के अंतिम इन दोनों दिनों में भी सरकारी विभाग एवं ट्रेजरी आदि में कामकाज हुआ। सोमवार को भी ट्रेजरी देर रात तक खुली। तहसील कोषगार भी खुले रहे। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बीएसए एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.