बेगुसराय, जून 25 -- सिंघौल, निज संवाददाता। मानसून आगमन के करीब सप्ताह भर बाद भी जमकर बारिश नहीं हो रही है। अभी तक महज हल्की बारिश ही हुई है। जमकर बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग तरबतर हो रहे हैं। दो दिन के बाद बुधवार को शाम चार बजे के बाद कुछ देर की बारिश हुई। बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को मामूली राहत मिली है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले चार दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के अनेक स्थानो पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। खासकर समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारन, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, तथा पूर्वी चम्पारण जिलों में अगले 3-4 दिनों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। उसके बाद 28-29 जून को उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी तथा पश्चिम चम्पारण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.