अयोध्या, अगस्त 9 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में एक बार फिर खमझामकर बारिश हुई। कुछ ही घंटे के भीतर जिले में 100 मिमी से अधिक बरसात होना दर्ज किया गया है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में तो छह साल बाद बारिश का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटे में भी बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे के बाद से लेकर शुक्रवार की सुबह तक खूब पानी गिरा। दोपहर को भी शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बरसात हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया सबसे ज्यादा कुमारगंज में 170.8 और सोहावल के पिरखौली में 180.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कुछ घंटे के भीतर इतनी बारिश 2019 के बाद हुई है। बारिश के कारण शहरी इलाकों में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। दिन भर लाइट का आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.