गोपालगंज, फरवरी 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दिलाने की योजना को लेकर अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 70 अभिभावकों ने अपने बच्चों के नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। शिक्षा विभाग की पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन की सुविधा मिलेगी। ब्लॉक रिसोर्स सेंटर से संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर आवेदन की स्थिति व आवश्यक कागजात जमा करने को लेकर सूचना भेजी जा रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिन अभिभावकों ने पोर्टल पर आवेदन किया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक ...