गोपालगंज, फरवरी 20 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बघउच गांव के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर खरेया गांव निवासी भूषण साह की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। वह उच्च विद्यालय भोपतापुर की नौवीं कक्षा की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रानी कुमारी शुक्रवार को विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से बघउच बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान जा रही थी। इसी दौरान बघउच गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने हाइवा को रोकते हुए ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.