गोपालगंज, अगस्त 2 -- -पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच -शराब तस्करों की जांच के दौरान एक बाइक में फंस गई थी राइफल की डोरी -बाइक सवार राइफल के साथ मौके से हो गया था फरार कुचायकोट,एक संवाददाता। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के पास गुरुवार की शाम एक युवक सैप के जवान की इन्सास राइफल लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उत्पाद निरीक्षक साकेत कुमार के नेतृत्व में टीम कुर्मी टोला के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान जलालपुर की ओर से एक बाइक सवार युवक तेजी से आता दिखा। सैप के जवान राजेश्वर सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच जवान की इन्सास राइफल की डोरी बाइक में फंस गई। युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई और राइफल समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से उत्पाद विभाग और कुचायकोट पुलिस हथियार की बराम...