गोपालगंज, नवम्बर 7 -- ल कुचायकोट। एक संवाददाता लोकतंत्र के महापर्व में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। यहां की महिला मतदाताओं ने जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया। महिलाओं की भागीदारी ने साबित कर दिया कि अब राजनीति और लोकतंत्र में उनकी आवाज पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुकी है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 99 हजार 788 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 लाख 1 हजार 36 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो उल्लेखनीय मतदान प्रतिशत है। खास बात यह रही कि इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार 1 लाख 38 हजार 692 महिला मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 286 ने मतदान किया, जबकि 1 लाख 61 हजार 77 पुरुष मतदाताओं में से केवल 93 हजार 750 ही मतदान केंद्र तक पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.