गोपालगंज, जुलाई 5 -- - देशभक्ति, सामाजिक एकता व नेतृत्व का मिला संदेश -विभिन्न संकुलों के छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा कुचायकोट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आइजीएस कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकुलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व ऊर्जा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम न केवल खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित रहा, बल्कि इसमें देशभक्ति, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी में नेतृत्व के गुण विकसित करने का संदेश भी समाहित था। उद्घाटन अवसर पर बीईओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें सामाजिक सरोकारों, सांस्कृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.