गोपालगंज, अगस्त 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसका उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण, मतदाता सूची निरीक्षण और आईटी सेल की भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना था। जिला प्रभारी अध्यक्ष दुर्गा राय ने पंचायत व बूथ स्तर के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनावी जीत की नींव है। इसे सशक्त बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा 2025 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। हर बूथ पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। मार्कण्डेय राय ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्र...