गोपालगंज, नवम्बर 6 -- कुचायकोट। विधानसभा क्षेत्र के बलथरी मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के महापर्व में तीन पीढ़ियों की महिलाओं ने एक साथ भाग लेकर मिसाल पेश की। सास, बहू और पोती तीनों ने एक साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और गर्व से अपनी उंगलियों पर स्याही का निशान दिखाया। मतदान के बाद सुमित्रा देवी, राजपति देवी और सुचित्रा शाही ने कहा कि मतदान करना अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है, जिसे निभाना गर्व की बात है। सास सुमित्रा देवी ने युवाओं से अपील की कि वे मतदान अवश्य करें। पोती सुचित्रा शाही ने पहली बार वोट डालने का उत्साह साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा। वहीं बहू राजपति देवी ने कहा कि हर वोट देश और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है। तीन पीढ़ियों की यह तस्वीर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की सशक्त झलक बन गई।

हिंदी हिन्दुस्तान...