गोपालगंज, जनवरी 16 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। स्थानीय थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शीतल बरदहा गांव में छापेमारी कर करोड़ो रुपए मूल्य के गांजा और चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में गांव के ही जनक यादव और मुन्ना यादव शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतल बरदहा गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थों का भंडारण और तस्करी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की। सबसे पहले जनक यादव के घर पर छापेमारी की गई। जहां से 13.78 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुन्ना यादव के घर पर छापेमारी की, जहां से 7.52 किलोग्राम चरस बरामद की गई...