गोपालगंज, फरवरी 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदो मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान चंद्रकांत सिंह उर्फ विवेक सिंह और उनके भाई शेखर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि दोनों भाई जलालपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.