गोपालगंज, फरवरी 27 -- कुचायकोट। पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर की त्रिजन्मशती पर शुक्रवार को दीनदयाल भवन फुलवरिया में व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार के संगठन मंत्री संजय आजाद होंगे, जबकि अध्यक्षता भागवत मर्मज्ञ आचार्य योगेंद्र त्रिपाठी करेंगे। प्रदेश महामंत्री सुधांशु शेखर पांडेय ने बताया कि माता अहिल्याबाई होलकर भारत की वीरांगनाओं में अग्रणी हैं। समाज, धर्म, शिक्षा और नारी पुनरुत्थान के क्षेत्र में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.