गोपालगंज, फरवरी 15 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में हुई एक कार लूट कांड के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बसडिला नया टोला निवासी बुलेट सिंह है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुलेट सिंह वर्ष 2023 में हुई लूट की घटना के बाद से ही फरार था। उसे लंबे समय से तलाश किया जा रहा था। थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...