गोपालगंज, नवम्बर 6 -- कुचायकोट, एक संवाददाता विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को कुचायकोट प्रखंड में लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। पहले मतदान, फिर जलपान का नारा लोगों के बीच प्रेरणा बन गया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं, जहां महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने कामकाज से पहले मतदान किया और फिर दिन की शुरुआत की। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही। साड़ी में सजी महिलाएं परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और गर्व से मैंने वोट दिया का निशान सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आईं। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। 80 वर्ष से अधिक आयु के कई नागरिकों ने छड़ी या परिजनों के सहारे बूथ तक पहुंचकर मतदान किया। प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.