सराईकेला, अप्रैल 4 -- सरायकेला: कुचाई-दलभंगा मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बीते गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड के मरांगहातु पंचायत के रमायसाल गांव के टोला कासरागुटू निवासी गोंडो बांकिरा(52) वर्षीय,मरांगहातु गांव निवासी तुराम बांकिरा(60) वर्षीय एवं राम सिंह गागराई(40) एक बाइक पर सवार होकर दलभंगा से अपने गांव की ओर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कुचाई के कल्याण अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वही रात का फायदा उठाते हुए अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कुचाई सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गोंडो बांकिरा व तुराम बांकिरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम सिंह गागराई को प्राथमिक उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.