देवघर, सितम्बर 29 -- देवघर। झारखंड और बंगाल में कंपनियों को निशाना बनाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में साफ लिखा है कि देवघर, धनबाद और कोलकाता में हाल में हुई घटनाएं जान लेने के लिए नहीं बल्कि कंपनियों को चेताने के लिए की गई हैं। देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर पर की गई फायरिंग को गैंग के सरगना राहुल सिंह (आजाद सरकार) ने अपनी करतूत बताया। उसने कहा कि कंपनी से जुड़े योगेश कात्याल और अन्य अधिकारियों को "कान का पर्दा खोलने" के लिए निशाना बनाया गया। इसी तरह, धनबाद में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोली चलाने की जिम्मेदारी भी राहुल सिंह ने ली है। गैंग ने कहा कि यह हमला सिर्फ चेतावनी देने के लिए था।तीसरी बड़ी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.