भागलपुर, जनवरी 21 -- नवगछिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात बदमाश रंजीत कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। रंजीत पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। सोमवार को एसटीएफ की मदद से पुलिस की एक विशेष टीम ने उसे झंडापुर इलाके के बगड़ी सर्विस रोड से पकड़ा। रंजीत मूल रूप से मधेपुरा जिले का रहने वाला है और उस पर अपहरण और गोलीबारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अपहरण और गोलीबारी के पुराने मामले रंजीत का अपराध की दुनिया में पुराना रिकॉर्ड रहा है। पिछले साल 27 अप्रैल को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर झंडापुर के पंजाबी रविदास का हथियार के दम पर अपहरण कर लिया था। उस समय पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 48 घंटे में पीड़ित को सही-सलामत बचा लिया था और रंजीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.