पूर्णिया, जनवरी 1 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर पुलिस ने कुख्यात अपराधी मो.जुबेर को चोरी की तीन चोरी की मोबाइल के साथ रंगे-हाथ गिरफ्तार किया जबकि मो.शमशाद की तालाश में जुटी है। थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे ईटहरी मोड़ के पास दो व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगे। जिसमें एक भागने में सफल रहा तथा दूसरा व्यक्ति मो.जुबेर आलम पिता मो.सदरूल उर्फ सदाम गिरफ्तार किया गया जो बिनोवाग्राम थाना जानकीनगर का रहने वाला है। इसके खिलाफ चोरी की मोबाइल खरीद-ब्रिकी करने की शिकायत मिल रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो.जुबेर आलम का अपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में आर्म्स एक्ट,लूट, डकैती में कई बार जेल जा चुका है। जानकीनगर एवं बनमनखी थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.