नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कुकी छात्र संगठन ने मणिपुर सरकार के विरोध में शनिवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि कुकी लोग अब भी विस्थापन, असुरक्षा और ट्रॉमा झेल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, पुनर्वास और जवाबदेही की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पहाड़ी जिलों के लिए अलग प्रशासन की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में हिंसा जारी रहने की वजह से राजनीतिक बंटवारा हो गया है। इसे ठीक करना असंभव जैसा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.