नई दिल्ली, फरवरी 12 -- हर रोज की कुकिंग को झटपट और आसान बनाने के लिए कुछ काम पहले से करके रख लेना अच्छा होता है। जैसे एक दिन पहले सब्जी काटना या फिर मसाले के लिए लहसुन, प्याज, अदरक वगैरह को पहले से छीलकर रखना। काफी सारे लोग कुकिंग के लिए मार्केट से जिंजर-गार्लिक पेस्ट को लाते हैं। लेकिन इन सारे पेस्ट में प्रिजरवेटिव्स होते हैं। जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए हार्मफुल हो सकता है। और घर में बना अदरक-लहसुन का पेस्ट फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है क्योंकि इसमे फंगस जल्दी लगना शुरू हो जाते हैं।विनेगर डालकर रखने से सब्जी का टेस्ट बिगड़ जाता है वहीं अगर अदरक-लहसुन के पेस्ट में विनेगर डालकर इसे प्रिजर्व किया जाए तो अथेंटिक और रेगुलर सब्जियों का टेस्ट खराब हो जाता है। ऐसे में जिंजर-गार्लिक पेस्ट को प्रिजर्व करने का ये तरीका आप...