नई दिल्ली, फरवरी 16 -- घर के बने शुद्ध देसी घी की बात ही कुछ और है। वैसे भी आजकल बाजार में इतना मिलावटी घी मिलता है कि इससे बेहतर है घर में ही बना लिया जाए। ज्यादातर गृहणियां यही करती भी हैं। रोज के दूध में से थोड़ी-थोड़ी मलाई निकालकर फ्रिज में स्टोर कर लेती हैं और फिर हफ्तेभर की मलाई से घी निकाल लेती हैं। इस प्रॉसेस में घंटों लग जाते हैं और ये काफी झंझट भरा काम भी है, जिस वजह से घी निकालने का मन ही नहीं करता। लेकिन अगर ये काम फटाफट हो जाए और ज्यादा मेहनत भी ना करनी पड़े तो कैसा रहेगा? जी हां, प्रेशर कुकर में फटाफट आप मलाई से घी निकाल सकती हैं। एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट डाल देंगी तो पूरा प्रॉसेस फटाफट हो जाएगा। तो चलिए सोशल मीडिया पर वायरल इस हैक को जान लेते हैं।प्रेशर कुकर में फटाफट बना लेंगी दानेदार देसी घीसबसे पहले फ्रीजर में स्टोर की हुई...