लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को पंतनगर पहुंच कर कुकरैल नदी में डूबने से मृत हुए रिजवान उर्फ रिजू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि हर साल बरसात के पहले सरकार दावे करती है कि नालों की सफाई कर पानी का बहाव ठीक कर लिया गया है। आश्वासन दिया जाता है कि बाढ़ व बारिश में किसी भी परेशानी से निपटने की तैयारियां मुकम्मल हैं। लेकिन बरसात होते ही सरकार के दावे फेल हो जाते हैं। भ्रष्टाचार का सच बाहर आज जाता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष तमाम लोगों की जाने सरकार की इस अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आल...