लखनऊ, मई 23 -- कुकरैल वन क्षेत्र में रिजर्व फारेस्ट के संरक्षण के लिए रन फॉर कुकरैल कैंपेन का आयोजन किया गया। कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट में लगभग 100 लोगों ने एक शांतिपूर्ण दौड़ के अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान का मकसद लखनऊ के कुकरैल हरित क्षेत्र को बचाने और सुरक्षित करने के लिए जागरूकता फैलाना था। सिटीजन फॉर लखनऊ और कुकरैल रनर की ओर से द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए वनों पर बढ़ते पारिस्थितिकीय खतरों के बारे में जागरूक किया गया। कुकरैल रनर की ओर से निहारिका, धर्मवीर, आलोक और ज्योत्सना ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट और बढ़ते प्रभावों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कुकरेल को संरक्षित करना शहर के 'ग्रीन लंग्स की रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने वनों की घटती हरियाली, जैव विविधता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.