उरई, जनवरी 20 -- जालौन। उरई-जालौन फोरलेन पर कुकरगांव के पास बने पुल से पहले पुल को जोड़ने वाली सड़क ऊंची नीची होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद विभाग ने पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। कुकरगांव में सेतु निगम द्वारा दूसरे पुल का निर्माण कराया गया है। पुल निर्माण के समय पुल के दोनो ओर सड़क से पुल की ऊंचाई ज्यादा हो गई थी। सड़क व पुल को जोड़ने के लिए बनाई सड़क को पुल के पास सड़क के ऊंचा नीचा होने की वजह से पुल पर चढ़ते व उतरते समय वाहन चालकों को झटका लगता था। साथ ही सड़क पर कटाव भी हो गया था। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इस सड़क को सही कराने की मांग वाहन चालकों ने सेतु निगम के अधिकारियों से की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सेतु निगम ने पुल के पहले बने गड्ढे को भरने का काम शुरू करा दिया है। पुल के दोनों ओर सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.