आदित्यपुर, सितम्बर 21 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के बड़ालापांग में लकड़बग्घा ने महिला सनका महतो पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे नीमडीह सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक सनका महतो के घर में लकड़बग्घा ने घर के आंगन में बंधा हुआ बैल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे देखकर सनका महतो बैल को बचाने गई तो लकड़बग्घा ने उसपर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी नीमडीह सीएचसी में जाकर मामले की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.