खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनधि कुओं के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। वही पुरखों की विरासत संजोने का दूरदर्शी पहल है। यह बातें गुरुवार को नगर परिषद के सभापति अर्चना कुमारी ने शहर के वार्ड 13 सहित तीन वार्डों में तीन कुओं का जीर्णोद्धार के बाद कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास और विरासत संरक्षण का संतुलित मॉडल प्रस्तुत करते हुए वार्ड संख्या 13 (चांदनी चौक पंचायत भवन परिसर) में कुएं के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया। इस पर दो लाख 85 हजार की लागत राशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि केवल वार्ड 13 ही नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 27 सहित कुल तीन वार्डों में तीनों कुओं का जीर्णोद्धार समान राशि 2 लाख 85 हजार 200 प्रति कुआं की लागत से कराया गया है। यह पहल जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पारंपरिक जलस्रोतों को पु...