लातेहार, सितम्बर 3 -- चंदवा प्रतिनिधि। शहर से सटे सरोज नगर सरना टोली के समीप मंगलवार की सुबह एक कुएं से चंदवा पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान सुजीत कुमार (35) पिता बुटन प्रजापति (कुम्हार टोली, चंदवा) के रूप मे की गई। शव से बदबू उठ रही थी। जिससे ऐसा प्रतित हो रहा था कि कुएं में कुछ दिनों से शव पड़ा रहा होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरना टोली के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह कुएं में शव तैरता देखा। चेहरा पानी में डूबा था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। जैसे ही घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रो कर उनका बुरा हाल था। लोगों ने इसकी सूचना विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज को दी। रविराज के द्वारा चंदवा पुलिस को सूचना देने के पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.