वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। बेनियाबाग स्थित अखाड़ा राम सिंह के कुएं में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय विजय का शव उतराया मिला। विजय नगर निगम के सफाईकर्मियों का सुपरवाइजर था। शिवपुरवा (सिगरा) के जयप्रकाश नगर निवासी विजय बेनिया इलाके में ही इधर-उधर रहता था, घर नहीं जाता था। चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कुएं में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ है। एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव बाहर निकाला गया। उसने नगर निगम लिखी टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसके बाद नगर निगम को सूचित कर उसकी पहचान कराई गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। बताया कि वह घर पर कभी-कभार ही आता था। इधर बेनिया क्षेत्र में ही रहता था। इधर-उधर सो जाता था। वह कुएं में कैसे गिर इसकी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.