चतरा, जनवरी 31 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पंडरी कला गांव में एक कुएं से एक भैंस और दो काडे़ का शव कटा हुआ हालात में पाया गया है। इसकी जानकारी स्थानीय थाना को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बिहार के गया जिला के धनगांई थाना क्षेत्र के गोईठा-मीठा गांव के जगदेव यादव का एक भैंस एवं तीन काड़ा (भैस का बच्चा) एक सप्ताह पूर्व गुम हो गया था। खोजबीन के दौरान पंडरी गांव के प्रताप सिंह के घर के बगल के एक कुएं में भैंस और भैंस के बच्चों को कटा हुआ स्थिति में मृत पाया गया। तीनों मवेशियों को धारदार हथियार से काटकर कुआं में डाले जाने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग इसे एक घृणित कार्य बता रहे हैं। इसके पीछे लोग तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं और संदेह जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.