मुंगेर, जनवरी 26 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के महगामा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध कारे सिंह उर्फ उमेश सिंह की शनिवार की देर रात कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, कारे सिंह शनिवार की रात घर से बाहर शौच के लिए निकले थे।लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह गांव के एक कुएं में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मृतक की पत्नी का नाम अंजुला देवी है। उनकी माता 95 वर्षीय बबली देवी उर्फ बदामों देवी जीवित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.