जमुई, अगस्त 4 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पनौत गांव में एक दस वर्षीय बालक की मौत कुआं में डूबने से हो गई। जिससे उस घर का चिराग भी बुझ गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। मृत बालक का नाम अंकुश कुमार पिता सुरेंद्र यादव उम्र लगभग दस वर्ष घर पनौत बताया जाता है। अंकुश बीते शनिवार के अपराहन घर के समीप अपने गाय के बच्चा को कुआं पर पानी पिलाने गया था। उस वक्त उसके साथ उसकी बहन भी थी। पानी पिलाने के दौरान गाय का बच्चा किसी कारण वश अंकुश को धक्का दे दिया। जिससे वह पानी भरे कुआं में जा गिरा। घटना के बाद कुआं पर खड़ी उसकी बहन रोने लगी। लेकिन उसे कुछ समझ में नहीं आया कि हुआ क्या? बहुत देर बाद अंकुश के परिजन और ग्रामीण जुटे। अंकुश की बहन ने घटना बताया। लेकिन कुआं में घुसने का किसी का हिम्मत नहीं हो रहा था। ग्रामीण कुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.