बोकारो, अगस्त 26 -- कसमार प्रखंड के लोधकियारी जंगल से भटककर एक हिरण गांव में आ गया। इस दौरान लोगों को देखकर घबराया हिरण भागने के क्रम में एक गहरे कुएं में जा गिरा। घटना की सूचना केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो और अन्य ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना पर प्रभारी वनपाल तोहिद अंसारी, सुरेश टुडू और देवनाथ महतो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घंटेभर की मशक्कत के बाद हिरण को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए पेटरवार ले जाया गया। प्रभारी वनपाल तोहिद अंसारी ने बताया कि हिरण को सुरक्षित पेटरवार वन क्षेत्र कार्यालय लाया गया है। मौके पर किसून महतो, परमेश्वर महतो, राजेश महतो, दशरथ महतो, राम महतो, किष्टो महतो, हरीहर महतो, बंशी महतो समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.