चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- मनोहरपुर।मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मणिपुर के मुखी टोला स्थित एक पुराने कुएँ में वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान 58 वर्षीय पार्वती कच्छप के रूप में की गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जयदीप लड़का, एसआई राजेश कुमार दलबल सहित घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।वहीं घटना को लेकर उसके बेटे सुखराम कच्छप ने बताया की बीते बुधवार की शाम को वो बीते शाम को एक शादी में गई थी, उसके बाद वो घर नहीं लौटी। वहीं गुरुवार को मोहल्ले के कुआँ में महिला का शव पाया गया। परिजनों ने सम्भावना व्यक्त किया है की महिला शराब के नशे में देर रात घर लौटने के क्रम में कुआँ में गिर गई होंगी, जिससे उसकी मौत होगा गई। वहीं गुरुवार की दोपहर को कड़ी मशक्कत के बाद कुआँ से महिला का शव बरामद किया गय...