पाकुड़, जून 2 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को एक कुआं सफाई करने के क्रम में फंसे एक व्यक्ति को करीब आठ घंटे के बाद सुरक्षित निकाला जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार जराकी पंचायत अंतर्गत उदलबनी गांव के तालाटोला के समीप एक पुराने कुआं की साफ-सफाई के लिए लुकास किस्कू उम्र करीब 40 वर्ष कुआं में उतरा था। इसी क्रम में कुआं का पत्थर एवं मिट्टी धंस गया। जिससे लुकास किस्कू कुआं के नीचे ही फंसा रहा। इस बीच स्थानीय युवकों एवं परिजनों के द्वारा निकालने का असफल प्रयास किया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं प्रसासनिक पदाधिकारियों को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, एएसआई प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। साथ ही निकालने के लिए जेसीबी मंगवाया गया। जेसीबी के प्रयास से कुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.