चित्रकूट, अप्रैल 29 -- मानिकपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के मजरा गढ़वा के चौर क्षेत्र में रविवार की रात तेंदुआ का शावक कुआं में गिर गया। सुबह महुआ बीनने निकले युवक ने कुआं के भीतर से अजीब आवाजें सुना तो झांककर देखा। अंदर वन्यजीव को देख उसने ग्रामीणों को अवगत कराया। जानकारी पहुंची रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र की टीम ने रेस्क्यू किया। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू के दौरान शावक निकला और जंगल की तरफ भाग गया। गढ़वा निवासी इंद्रपाल यादव के चौर क्षेत्र में खेत पर कुआं है। जिसमें चारो तरफ भीट नहीं बनी है। खेत के ही बराबर कुआं होने की वजह से रविवार की रात तेंदुआ का शावक गिर गया। कुएं की गहराई करीब 20 फीट है। जिसमें नीचे लगभग पांच फीट पानी है। लेकिन नीचे कई जगह पत्थर निकले हुए है। शावक गिरने के बाद इन पत्थरों में ही बैठा रहा। बताते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.