हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार में प्रस्तावित अर्द्धकुंभ 2027 के लिए प्रशासन की ओर से स्थाई और अस्थाई 651 कार्यों की सूची तैयार की गई है। इसमें करीब 3400 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रपोजल बनाया गया है। इन कामों की सूची शासन को अगले तीन दिन में भेजी जाएगी, जिसके बाद कुंभ के लिए किन कार्यों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा उन पर काम शुरू होगा। बैठक में 2027 कुंभ से पहले हिल बाईपास मार्ग ठीक करने, जिला अस्पताल भवन को नया बनाने के अलावा लालजी वाला के पास अस्थाई पुलिस लाइन बनाने को आवश्यक कार्यों में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...