नई दिल्ली, मार्च 11 -- Mars Transit Mangal Gochar 2024: 15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं,  मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल... मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वृषभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स...