नई दिल्ली, फरवरी 19 -- वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ताकत और एक्शन का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल जहां मजबूत होता है, वहां काम करने की हिम्मत बढ़ती है और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2026 को रात 11:33 बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को फायदा मिलेगा, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल. मेष राशि- इस गोचर में कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में तरक्की, इनाम या नई जिम्मेदारी का मौका बन सकता है। बिजनेस में मुकाबला रहेगा, लेकिन सही प्लानिंग से आगे निकल सकते हो। पैसे आएंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान देना जरूरी र...