मोतिहारी, फरवरी 23 -- एनएच पर अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई घटना युवक सीतामढ़ी सोनवर्षा के हनुमान नगर वार्ड आठ का था निवासी पीपराकोठी, एक संवाददाता। पीपराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच पर नवोदय विद्यालय के समीप बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से कुंभ जा रहे एक श्रद्धालु की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सीतामढ़ी सोनवर्षा के हनुमान नगर वार्ड आठ के 25 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि युवक अपने परिजन व दोस्तों के साथ दो अलग अलग स्कॉर्पियो से प्रयागराज जा रहा था। नवोदय के समीप देर रात सड़क के बगल में शौच आदि के लिए रुके हुए थे। इसी बीच मोतिहारी की ओर से गलत लेन में घुस एक अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.