हरिद्वार, जनवरी 6 -- हाल ही में संतों की शिकायत पर गंगा घाटों से गैर हिंदुओं की पूर्ण पाबंदी के लिए उत्तराखंड सरकार ने मंजूरी दे दी। अब कुंभ क्षेत्र में भी गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने की मांग तेज हो गई है। संत समाज की इस मांग पर हरिद्वार से भाजपा सांसद और पूर्व उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अहम बात कही। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। बता दें कि 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ का आयोजन होना है, जो 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर उठ रही आवाज पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस विषय पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। अभी चिंतन-मंथन की जरूरत है। रावत ने कहा कि पहले यह तय करना होगा कि कुंभ क्षेत्र की सीमा क्या है? यह...