हरिद्वार, मार्च 26 -- कुंभ के दौरान पुलिस की व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर रणनीति बनाते हुए एसएसपी ने अधीनस्थों को समय से तैयारियों के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि कुंभ के दौरान प्रस्तावित अस्थाई थानों की जगह चिह्नित कर ली जाए। कुंभ के दौरान जनपद में फोर्स की उपलब्धता कितनी होनी चाहिए, इसका आंकलन भी पहले से जरूरी है। कुंभ के दौरान जवानों के रहने और खाने की व्यवस्था कैसी हो, इसकी तैयारी भी समय से की जाए। इसके अलावा कुंभ मेला आयोजन के लिए उपलब्ध संसाधन व आवश्यक संसाधनों का विवरण जुटा लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.