गढ़वा, मार्च 27 -- गढ़वा। सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि अथक प्रयासों के बाद जिला अंतर्गत मेराल रेलवे स्टेशन के पास कुंभी गांव में किलोमीटर 18/19-20 पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कराया जाएगा। उसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने प्रदान कर दी है। उक्त संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 19 मार्च को पत्र के माध्यम से स्वीकृति की सूचना दी है। सांसद ने कहा कि कुंभी गांव सहित आसपास के गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनता की कठिनाइयों को देखते हुए मामले को लोकसभा में नियम 377, धनबाद डिविजनल बैठक, पत्राचार कर व रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उक्त स्थान पर अंडरब्रिज निर्माण कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि उक्त अंडरब्रिज निर्माण के लिए बहुत जल्द निविदा प्रकाशित की जाएगी और निविदा के निस्तारण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.