चतरा, जून 5 -- कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा थाना में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकार मित्र अजित कुमार ने लोगों को विधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने पर किसी प्रकार की परेशानी होने पर या आवेदन लिखने में दिक्कत होने पर अधिकार मित्र से संपर्क कर सकते है। अधिकार मित्र अजित कुमार ने छोटे-मोटे पारिवारिक मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सुलह-समझौता करने के लिए डालसा कोर्ट हमेशा तत्पर रहता है। अधिकार मित्र ने बताया कि डालसा कोर्ट आप सबों के सेवा में सदैव तत्पर है और छोटे-मोटे मामलों को सुलह-समझौता के माध्यम से निपटाने में मदद करता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए अधिकार मित्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.