चतरा, जुलाई 23 -- कुंदा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला सचिव के निर्देशानुसार कुंदा थाना में नि:शुल्क विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकार मित्र अजित कुमार के द्वारा लोगों को विधिक से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई। वहीं स्वास्थ् केंद्र में लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई और डालासा कोर्ट से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया। मौके पर लोगों को आयुष्मान कार्ड समेत कई तरह की अन्य सरकारी स्वास्थ सुविधाओं के बारे में बताया गया। विधिक शिविर में लोगों को उनके अधिकारों और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता व जानकारी प्रदान करना है। मौक़े पर अधिकार मित्र मुन्ना दास, अमलेश यादव, समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...