रामगढ़, जनवरी 11 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड क्रांतिकारी महामोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह रविवार को रामगढ़ प्रखंड के कुंदरु कला रविदास टोला में हुआ। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अली और संचालन केंद्रीय सदस्य धीरज ठाकुर ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि संस्थापक सोमदेव करमाली और अध्यक्ष पवन करमाली शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड क्रांतिकारी महामोर्चा केंद्रीय सचिव सुभाष राम बॉस, रिंकू करमाली उपस्थित थे। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने जेकेएम का दामन थामा। इसका नेतृत्व मुकेश रविदास ने किया। सभी का स्वागत माला पहनाकर हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष पवन करमाली ने कहा कि जेकेएम सभी कार्यकर्ताओं का एक समान मान सम्मान देगी। सभी नए सदस्यों से संगठन मजबूती में जुटने का आह्वान किया। मौके पर आशीष कुमार दास, सोनू रविदास, दीपक नागवंशी, उमेश...